नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मेडिकल छात्रों के लिए बड़ा आदेश दिया है. अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण लागू करने का ऐलान हुआ है। इसमें अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल/डेंटल कोर्स के लिए ओबीसी को 27 फीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कोटे वाले को 10 फीसदी का रिजर्वेशन मिलेगा। फैसले की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से यूजी और पीजी मेडिकल / डेंटल दोनों वर्गों को इसी सत्र से आरक्षण का फायदा मिलेगा। सरकार ने कहा है कि पिछड़ों (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को देय आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध, निर्णय से अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लगभग 5,550 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। कोर्स के लिए ऑल इंडिया कोटा स्कीम में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह हमारे देश में सामाजिक न्याय का नया प्रतिमान बनाएगा। यह भी पढ़े-पुराने सोने के गहने पर हॉलमार्किंग नहीं, नये नियम के बाद अब क्या होगा, जानिए इस खबर में वर्तमान में करीब 15 फीसदी यूजी, 50 फीसदी पीजी मेडिकल सीटें राज्य सरकारों द्वारा ऑल इंडिया कोटे के तहत मैनेज की जाती हैं। इसमें एससी व एसटी के लिए तो सीटें आरक्षित हैं, लेकिन ओबीसी (OBC) के लिए नहीं। ओबीसी वर्ग द्वारा लंबे समय से इस मसले को सुलझाने की मांग की जा रही थी।