रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पांडेय हटाये गए, आदेश जारी रायपुर। राज्य सरकार ने रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीशकांत पांडेय को पद से हटा दिया है। गिरीशकांत पांडेय को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। शिक्षा विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं अभ रविवि का नया कुलसचिव कौन होगा, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि गिरीशकांत पांडे को प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव का जिम्मा सौंपा गया था। अब तत्काल प्रभाव से उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है। अब गिरीशकांत पांडे वापस से रायपुर के साइंस कॉलेज भेज दिए गए हैं। यही गिरीश का मूल विभाग भी था। अब गिरीश डिफेंस साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी होंगे। जमीन विवाद में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी कुर्क होने की वजह से गिरीश पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा थी। हालांकि कोई इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रहा। मगर ये माना जा रहा था कि किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में जांच के बाद उन्हें हटाया गया है। मुआवजे के विवाद की वजह से कुलपति और कुलसचिव के सरकारी वाहन कुर्क किए गए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और यूनिवर्सिटी की किरकिरी हुई थी। क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war