नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत बल्लेबाजों ने निराश किया. 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 81 रन बनाया. कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली.वहीं भुवनेश्वर कुमार 16 रन बनाए. गेंदबाजों ने ही अधिक रन बनाए. बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहले ही ओवर में झटका लग गया. कप्तान शिखर धवन खाता खोले बगैर ही आउट हो गए. एक समय भारत ने 4 ओवर में 23 रन बना लिए थे. देवदत्त पडीक्कल (9) और रितुराड गायकवाड (13) ने सधी बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया लेकिन चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर देवदत्त (9)भी आउट हो गए. इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने एक ही ओवर में पूरा मैच श्रीलंका की तरफ झुका दिया है। उन्होंने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में दो बड़े विकेट झटकते हुए संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा सालाना 6 हजार रुपए संजू सैमसन (0) और रितुराज गायकवाड (14) आउट हो गए. पांचवें ओवर में भारत के 2 विकेट गंवाया. इसके बाद 36 रन के स्कोर पर भारत ने अपना 5 विकेट गंवाया. नीतेश राणा 15 गेंद पर 6 बनाकर आउट हुए. पहले मैच में 38 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 4 विकेट से हार गई. 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी की. भारतीय टीम शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वारियर, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंकाई टीम अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, पथुम निशंका, अकीला धनंजय, दुथमंथा चमीरा। यह वीडियो देखें-