हत्या या आत्महत्या! CRPF जवान की मिली लाश, इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा था गला बीजापुर। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 170 बटालियन के कैंप में मंगलवार को एक जवान मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर एक से तीन बजे के बीच की बताई गई है। साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम जवान के शव को मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया। जहां से बुधवार सुबह जवान का शव गृह राज्य हरियाणा के लिए भेज दिया गया है। बीजापुर थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि जैतालूर मार्ग में स्थित सीआरपीएफ कैम्प में मंगलवार को दोपहर कांस्टेबल मोहन के आत्महत्या का मामला आया था। पुलिस आत्महत्या है या हत्या सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। जवान का शरीर इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा हुआ था। 33 वर्षीय मोहन पिता रोहित गागर वास बावनिया जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। इस मामले में सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया कि '' जवान पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से बीमार था, इसलिए उसे कारपेंटर के पद पर तैनात किया गया था। लेकिन उसने इलेक्ट्रिक ब्लेड से अपने गले को काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।'' क्लिक कर पढ़े- संदिग्ध मौत : बंद कमरे में मिला प्रोफेसर का शव, बदबू से चला पता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war