पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज, महिलाओं को तेज गति से दिलाई न्याय- डॉ नायक

पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज, महिलाओं को तेज गति से दिलाई न्याय- डॉ नायक रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की एक अलग पहचान बनी है। आयोग ने पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाई। इसमें अहम भूमिका आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की रही। उन्होंने महिलाओं की पीड़ा को गंभीरता से सुना और उनकी मदद की। इस उपलब्धि कारण उन्हें दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड समाहोर में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से आयी है। इस अवार्ड में दो महिला संसद, चार विधायक, टीवी आर्टिस्ट उषा नागकर्णी, हरियाणवी लोककलाकार सपना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नामचीन हस्तियां थी मॉरीशस से एम्बेसडर भी आयी हुई थी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज पूरे देश मे हो रही है, जो यहां पर महिलाओं के साथ तेज गति से न्याय किये है। सिविल कोर्ट के पावर का उपयोग करके महिलाओं को तत्काल न्याय दिया जा रहा है। ऐसा पूरे देश में कही नहीं हुआ है, इसी कारण छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।