मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में छाये काले बादल, नौतपा सिर्फ नाम का
मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में छाये काले बादल, नौतपा सिर्फ नाम का
रायपुर। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और नौतपा पिछले वर्षों की तुलना में कम तपाएगा। राजधानी रायपुर में सुबह से ही काले बादल छाये हुए हैँ। थोड़ी देर हल्की बारिश भी हुई।
इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग जगहों पर छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। 29 मई को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 26 से 29 मई को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।
क्लिक कर पढ़े- छत्तीसगढ़ : CISF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी, दो आरोपी आगरा से गिरफ्तार
आईएमडी ने आगे कहा, 'केरल के साथ माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की वर्षा हो सकती है।' इस बीच प्री-मानसून बाढ़ ने देश के बड़े हिस्से और बांग्लादेश को प्रभावित किया है। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 24 लोगों की मौत हुई। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा
छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई हल्की बारिश
नौतपा के पहले दिन बुधवार को सूर्यदेव का रौद्र रूप नहीं दिखा। द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की रात बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने से नौतपा का पहला दिन कम तपा।
बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष राज्य में मानसून समय से चार दिन पहले प्रवेश कर सकता है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिसा और उसके आसपास स्थित है। एक द्रोणिका बिहार से उत्तर आंध्र प्रदेश तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।
कोंडागांव में चार सेमी, मनोरा-भैयाथान में तीन सेमी, कुनकुरी-जशपुर-तपकरा में दो सेमी, ओड़गी-बस्तर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इन क्षेत्रों के साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
यह रहा तापमान
रायपुर 40.2 26.1
बिलासपुर 39.5 24.0
दुर्ग 38.6 25.6
जगदलपुर 37.6 23.0
अंबिकापुर 36.4 20.7
पेन्ड्रा 36.2 19.0
क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war