स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, इन पदों के लिए मंगाए आवेदन, जानिए शैक्षणिक योग्यता

 स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, इन पदों के लिए मंगाए आवेदन, जानिए शैक्षणिक योग्यता  बलौदाबाजार। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भर्ती निकाली है। यह भर्ती अंतर्गत 15वें वित्त आयोग 2021-22 के लिए हेल्थ ग्रांट के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 13 जून शाम 5 बजे तक आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • रिक्त पदों के अनुसार स्टॉफ नर्स के 3 पद
  • एमपीडब्ल्यू मेल 3 पद
  • जूनियर सेकेट्रियल अस्सिटेंट के 3 पद 
  • क्लास 4 के 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जानी है।

शैक्षणिक योग्यता

नर्स के पद के लिए नर्सिंग की डिग्री और एमपीडब्ल्यू यानी मास्टर ऑफ सोशल वर्क दो वर्षीय की डिग्री अनिवार्य है। वहीं अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से प्राप्त सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी की पात्र

रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक पात्र छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। आवेदन कार्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जिला बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.) के पते पर 13 जून 2022 समय शाम 5 बजे तक साधारण डाक, रजिस्टर्ड डाक,स्पीड पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन ईमेल आई.डी. एनएचएमबीबीआरईसी2020 एडदीरेट जीमेल डॉट कॉम nhmbbrec2020@gmail पर भी आवेदन कर सकते हैं। इस विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन www.balodabazar.gov.in पर अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकतें है।