युवक की खून से सनी लाश मिली, शव पर चोट के कई निशान, इलाके में मची सनसनी

युवक की खून से सनी लाश मिली, शव पर चोट के कई निशान, इलाके में मची सनसनी धमतरी। जिले में आज एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। जैसे ही खबर लोगों तक पहुंची हड़कंप मच गया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंका गया है। घटना सिहावा थाना इलाके की है। नगरी मार्ग पर सोनामागार पुल पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं निर्माणाधीन पुल के पास ही हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया था। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन युवक के कलाई पर अरुण लिखा हुआ है। पुलिस टैटू के आधार पर युवक की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। वारदात कल देर शाम 6 से रात 9 बजे की बताई जा रही है। जायसवाल निको स्टील प्लांट की जनसुनवाई में भारी हंगामा, ग्रामीणों ने कहा- नहीं चाहते विस्तार, हमें प्रदूषण के अलावा कुछ नहीं मिला आशंका है कि कल ही देर शाम हत्या कर युवक का शव फेंका गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस की टीम को अब तक जो पडताल में जानकारी मिली है उसके मुताबिक हत्या में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं। जमीन पर युवक को घसीटने के भी निशान मिले है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। युवक के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही आगे किसी तरह की जांच बढ़ेगी, लेकिन शव को देखने पर यह साफ हो जाता है कि यह पूरा मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिहावा के थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। क्लिक कर पढ़े- कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war