मां अपने बेटे से मिलकर लौट रही थी, रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, 7 घायल

मां अपने बेटे से मिलकर लौट रही थी, रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, 7 घायल जांजगीर-चाम्पा। जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक  तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे-49 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई है। घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव की है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे पलट गई। क्लिक कर पढ़े- युवक की खून से सनी लाश मिली, शव पर चोट के कई निशान, इलाके में मची सनसनी जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनका बेटा अकलतरा में एफसीआई में कार्यरत है।  उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-49 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बाकी 3 बच्चे और 3 पुरूषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है। क्लिक कर पढ़े- कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war