तहसीलदार से मारपीट, पर्ची बनाने के लिए लगवाया कार्यालय का चक्कर, परेशान महिला ने उठाया ये कदम, अब गिरफ्तार

तहसीलदार से मारपीट, पर्ची बनाने के लिए लगवाया कार्यालय का चक्कर, परेशान महिला ने उठाया ये कदम, अब गिरफ्तार जांजगीर-चांपा। तहसील कार्यालय में जमीन से संबंधित काम कराने हर किसी को जाना होता है। इस प्रक्रिया में कई दिन लग जाते हैं।  यहां कई बार लोगों को जानबूझकर घुमाया जाता है। अधिकारी जरूरी कागजात पूरी नहीं होने का हवाला देते हैं। सब कुछ सहीं होने पर फाइल देखने के लिए टाइम नहीं होता। ऐसे ही मामले से जांजगीर चांपा जिले के एक महिला का है। वह अपने काम कराने कई बार तहसील का चक्कर लगाया लेकिन उन्हें तारीख पर तारीख मिलती है। इससे तंग आकर महिला तहसीलदार से उलझ गई। उससे मारपीट कर दी। अब मारपीट के आरोप में महिला को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर महिला को जेल भेज दिया है। ऐसे मामले में संयम दिखाना चाहिए। कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। लेकिन शासन को भी समय सीमा पर काम करना चाहिए। यह पूरा मामला चांपा तहसील का है। सोमवार 23 तारीख को तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल दफ्तर चांपा में बैठ कर विभागीय कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान ग्राम कोटाडबरी की सुकृता बाई लगभग दो बजे वहां तहसील पहुंची और तहसीलदार से अपने जमीन की पर्ची बनाये जाने की बात कहने लगी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरण की कार्यवाही पूरा हो जाने के बाद पर्ची बना कर देने की जानकारी दी। पर्ची बनाने में हो रही देरी और बार बार तहसील के चक्कर लगाने से परेशान  महिला ने तहसीलदार से गाली गलौच और झूमा झटकी शुरू कर दी। साथ ही उनके हाथ की कलाई को पकड़ कर मोड़ कर मारपीट करने लगी। मारपीट की घटना के दौरान तहसील दफ्तर में मौजूद एक अन्य महिला पटवारी व कर्मचारियों ने बीच बचाव किया और तहसीलदार को महिला के चंगुल से छुड़वाया। घटना के बाद तहसीलदार ने चांपा थाने में इसकी शिकायत करते हुए बताया कि सुकृता बाई द्वारा कलाई मोड़ने से कलाई व कंधे में दर्द है। घटना कारित कर सुकृता बाई कार्यालय से भाग गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला सुकृता बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।