पाटन में भाजपा की किलेबंदी ! मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, कुर्मी समाज से जितेंद्र वर्मा को बनाया जिला अध्यक्ष
पाटन में भाजपा की किलेबंदी ! मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, कुर्मी समाज से जितेंद्र वर्मा को बनाया जिला अध्यक्ष
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधासभा चुनाव डेढ़ साल बचा है। लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। भाजपा का पूरा फोकस बूथ मैनेजमेंट पर है। साथ की कांग्रेस के बड़े नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में भी नजर है। इन क्षेत्रों में इस बार कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन से हुई है। यहां एक बार फिर कुर्मी समाज को साधने की तैयारी की है। इसी के चलते दुर्ग जिले का जिलाध्यक्ष कुर्मी समाज से बनाया है। पार्टी संगठऩ ने पाटन विधानसभा से जितेंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसा कर पार्टी ने एक तीर से दो निशाना किया है।
वहीं दूसरी ओर ये चर्चा है कि दुर्ग जिले में भाजपा दो गुटो में बंटी हुई है। खींचतान के चलते पार्टी को यहां लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब इन सब झगड़ों के कारण बीजेपी संगठन ने दोनों खेमों से बाहर व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया है। जिले में संगठन की जिम्मेदारी पाटन विधानसभा के झाड़मोखली गांव के निवासी जितेंद्र वर्मा को दी गई है।
कुर्मी वोट बैंक पर नजर
कुर्मी समाज के व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी समाज से है। पाटन विधानसभा से ही वे चुनकर आए हैं। पिछेल विधानसभा में कुर्मी समाज के विजय बघेल को दरकिनार कर साहू समाज से चुन्नालाल साहू को मैदान पर उतारा था। लेकिन उन्हें चुनाव में उन्हें हार मिली। अब एक बार फिर भाजपा की कुर्मी वोट बैंक पर नजर है। साथ ही मुख्यमंत्री को सीधे उनके विधानसभा में टक्कर देने की तैयारी है।
गौरतलब है कि जितेंद्र पिछेल 8 सालों से भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव हैं। वे अब जिल अध्यक्ष के साथ-साथ अपनी पुरानी जिम्मेदारी को भी निभाएंगे।
दुर्ग में बड़े भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते भाजपा जिले में लगातार कमजोर होती जा रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जेल भरो आंदोलन में भाजपा सांसद सरोज पांडेय, उनके भाई राकेश पांडेय और प्रेम प्रकाश पांडेय गुट के बीच आपसी खींचतान खुलकर आ गई थी।
भाजपा की बैठक में तक में राकेश पांडेय ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को आड़े हाथों लिया था। वहीं जेल भरो आंदोलन के दिन तो आमसभा में लगे बैनर से प्रेम प्रकाश पाण्डेय व कुछ बड़े नेताओं नाम और फोटो तक गायब कर दिया गया था।
इसी खींचतान के कारण संगठन न खुद अपने नेता को जिल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जितेंद्र वर्मा को डॉ. शिवकुमार तोमर की जगह जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
क्लिक कर पढ़े- कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war