IPL: मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को नहीं दिया मौका, सचिन ने कही दी बड़ी बात मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अर्जुन तेंदुलकर का सपना पूरा नहीं हो सका। इस बार भी उनका डेब्यू नहीं हो सका। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में कुल 22 खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर समेत तीन खिलाड़ी ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब मुंबई इंडियंस के आईपीएल अभियान की समाप्ति के बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने बेटे को खास सलाह दी है। सचिन ने यूट्यूब शो 'सचइनसाइट' में कहा है कि उनके लिए राह चुनौतीपूर्ण होने वाली है और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए तेंदुलकर ने साथ ही स्पष्ट किया कि वह चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर को पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस लुभावनी लीग के दो सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। सचिन तेंदुलकर से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने शो ‘सचइनसाइट’ पर कहा, ‘यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियंस के लिए)।’ कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘और अर्जुन तेंदुलकर के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी, यह मुश्किल होगी। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे। अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है।’ रणजी टीम में नहीं मिली जगह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई का पार्ट थे, लेकिन तब भी उन्हें एक भी मुकाबला नहीं खेलने को मिला था। अर्जुन अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए मुश्ताक अली ट्रॉफी में दो टी20 मैच खेल चुके हैं। हालांकि, रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए अर्जुन को टीम में नहीं चुना गया है। सचिन ने 2013 में लिया था सन्यास सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के बाद क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन बनाए। इस दौरान सचिन के बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले। सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 201 विकेट अपने नाम किए थे। अभी मुंबई इंडियंस (RR) के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। क्लिक कर पढ़े- GT vs RR : डेविड मिलर की तूफानी पारी गुजरात फाइनल में, 5 ओवर में बनाया 50 रन PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war