दो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम कोरबा। चांपा और कोरबा के सीमावर्ती क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे दो बच्चों को कुचल दिया। मौके पर दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मामला उरगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क दुर्घटना जांजगीर-चांपा और कोरबा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम महुदा सबरिया डेरा निवासी 10 साल का मनोज गोंड़ और 9 साल का राजू गोड़ शुक्रवार सुबह कोरबा-चांपा मार्ग पर आम तोड़ने के लिए घर से निकले थे। तभी चांपा से कोरबा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने अमरीन भट की मौत का लिया बदला, 10 आतंकवादियों को मार गिराया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार का बोनट अंदर दब गया, वहीं नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गया। घटना का पता चलते ही गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जांजगीर-कोरबा मार्ग पर बच्चों का शव रखकर चक्काजाम कर ग्रामीण विरोध करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा और उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। क्लिक कर पढ़े- वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस को दिए ये 6 निर्देश काफी समझाईश के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया। वहीं तहसीलदार ने दोनों मृत बच्चों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया गया, जिसके बाद सड़क पर लगा जाम खत्म होने के बाद मार्ग बहाल हो सका। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। कार के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। क्लिक कर पढ़े- कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war