ग्रामीणों ने लूटी 982 बोरी चना, दो ट्रक की टक्कर के बाद उठाया फायदा, एक गंभीर, हिरमी का चालक सुरक्षित

ग्रामीणों ने लूटी 982 बोरी चना, दो ट्रक की टक्कर के बाद उठाया फायदा, एक गंभीर, हिरमी का चालक सुरक्षित बिलासपुर 27 मई 2022। बिलासपुर में चना और सीमेंट से भरे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में चना लेकर जा रहे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। सुबह होते ही ट्रक में भरे चने की बोरियों को लूटने ग्रामीणों में होड़ मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने 982 बोरी चना पार कर दिया। इधर, ट्रक से चना गायब होने पर फर्म के मालिक ने थाने में चोरी का केस भी दर्ज कराया है। क्लिक कर पढ़े- दो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम मिली जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के हिरमी निवासी ट्रक चालक भीमसेन यादव बुधवार की रात करीब 9 बजे सीमेंट लेकर पेंड्रा रोड जाने के लिए निकला था। देर रात को वह हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुण्डी के आगे मेन रोड पहुंचा था। तभी नेशनल हाई‌वे में ट्रक का टायर फट गया, जिस पर उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़े कर दिया और इंडीकेटर लाइट चालू कर टायर बदल रहा था। इस दौरान दूसरा ट्रक चालक तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया और उसके ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके ट्रक सामने खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में उसकी ट्रक के आगे और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक चालक गंभीर

इस घटना में चना लेकर जा रहा ट्रक चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। चालक भीमसेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने ठोकर मारने वाले चालक राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरक्षाबलों ने अमरीन भट की मौत का लिया बदला, 10 आतंकवादियों को मार गिराया इस हादसे के बाद गुरुवार की सुबह ग्रामीण पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि लावारिस खड़े ट्रक में चने की बोरियां रखी हैं, तब ग्रामीणों ने उसमें चने की बोरियां निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी चने की बोरी निकालकर ले जाने लगे। कुछ ही देर में ट्रक में रखे 982 बोरी चना गायब हो गया।

फर्म के मालिक ने दर्ज कराया केस 

चना राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित हरिओम शक्ति इंडस्ट्रीज के मालिक राहुल माखीजा का है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार दोपहर राहुल माखीजा ट्रक के पास पहुंचा, तब उसमें एक भी बोरी चना नहीं था। उसने थाने में चना चोरी होने की जानकारी दी। टीआई बृजलाल भारद्वाज ने चोरी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। क्लिक कर पढ़े- कोरोना महामारी में दिवंगत मनरेगा कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, परिजन बोले- सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का नहीं दिया ध्यान, अब सब्र का बांध टूटा PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war