जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान की मौत, कई घायल जम्मू। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर (Turtuk Sector) में बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय सेना के 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है। इस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया, लेकिन हादसे में सात जवानों की मौत हो गई और कई को गहरी चोटें भी आई हैं। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था। यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। शुक्रवार को 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया। इन सभी 26 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि सभी घायल जवानों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया सके। भारतीय सेना के एक सूत्र ने बताया कि तुरतुक दुर्घटना में घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। लद्दाख में एक बस त्रासदी के कारण हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने देश के लिए उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना। रक्षा मंत्री ने बताया कि सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से बात की, जिन्होंने मुझे स्थिति से अवगत कराया और घायल सैनिकों की जान बचाने के लिए सेना द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सेना घायल जवानों की हर संभव मदद कर रही है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। क्लिक कर पढ़े- GT vs RR : डेविड मिलर की तूफानी पारी गुजरात फाइनल में, 5 ओवर में बनाया 50 रन PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war