दोस्त निकला कातिल : शराब पिलाने के बाद चाकू से रेता गला, पुलिस ने बरामद किया दो शव, तीन गिरफ्तार धमतरी। तीन युवकों ने मिलकर दो दोस्त की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आज इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। मीडिया को बताया कि धमतरी में एक दिन पहले सोनामागर पुल के नीचे युवक का शव मिला था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने एक नहीं दो साथियों की हत्या की है। एक पर 12 बार चाकू से वार किया और उसे पुल से नीचे फेंक दिया। दूसरे का गला रेत उसका शव नदी किनारे दफना दिया। दरअसल, कांकेर के चरामा निवासी तरुण यादव, जुगल किशोर देवांगन, इमामुद्दीन खान, नूतन ध्रुव और दयाशंकर तिवारी पांचों आपस में दोस्त हैं और चोरी व पॉकेटमारी किया करते हैं। पांचों बुधवार देर शाम घूमने के लिए निकले थे। वे बाइक पर धमतरी पहुंचे और वहां सिहावा में सभी ने शराब पी। आरोप है कि इसके बाद इमामुद्दीन खान, नूतन ध्रुव और दयाशंकर तिवारी ने मिलकर तरुण यादव व जुगल किशोर देवांगन से मारपीट शुरू कर दी। तीनों आरोपी ने युगलकिेशार और अरूण यादव की गला दबाकर और चाकू से घोपकर हत्या कर दी। अरूण यादव के शव को घसीटते हुए पुल के नीचे फेंक दिया, जबकि युगलकिशोर के शव को 2 आरोपियों ने बाइक में रखकर 80 किलोमीटर दूर ग्राम अमेठी के महानदी किनारे दफनाकर चले गए। लाश मिलने के बाद पुलिस हत्या की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ग्राम अमेठी ले आए। जहां नायब तहसीलदार कुणाल सरवैय्या, नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह, डीएसपी रागिनी ठाकुर व मृतक युगल किशोर के बड़े भाई देवेन्द्र कुमार देवांगन की मौजूदगी में महानदी को खोदकर युवक के लाश निकाली गई। तीनों ने मिलकर की भाई की हत्या महानदी से शव मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई देवेन्द्र ने अपने भाई के हाथ पर चूड़ा, सिर के बाल व शरीर की लंबाई को देकर शिनाख्ती की। देवेन्द्र ने बताया कि उनके भाई की हत्या तीनों ने मिलकर की है। वह काम नहीं करता था। कुछ समय से इन लोगों के साथ मिलकर चोरी में संलिप्त था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब भी वे कोई चोरी करते तो बंटवारे को लेकर उनमें विवाद होता था। अरुण और जुगल सबसे ज्यादा झगड़ा करते। तीनों आरोपियों ने एक जगह चोरी की थी। इसे लेकर भी दोनों उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। बार-बार पुलिस को बताने की धमकी देते। इस पर उन्होंने दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश की। इसी के चलते वे दोनों को सिहावा लेकर गए और खूब शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी।