करनी सेना का असर, अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का नाम बदला, जानें वजह डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का नाम बदल गया है। करनी सेना ने फिल्म के टाइटल को लेकर चेतावनी दी थी। और यशराज स्टूडियो (Yashraj Studio) से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। अब यशराज स्टूडियोज ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर को एक लेटर भेजा है। इस लेटर में कहा गया है कि यशराज स्टूडियोज ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम बदलकर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कर देंगे। फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर के साथ संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि यशराज स्टूडियोज के सीईओ अक्षय विधानी से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी ने मुलाकात की थी। इस दौरान फिल्म का नाम बदलने की मांग की गई थी। जिसके बाद यशराज स्टूडियोज ने करणी सेना की मांग मान ली। यशराज फिल्म्स की तरफ से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है। यशराज फिल्म्स की ओर से इस संबंध में एक लेटर भी जारी किया गया है।