शिक्षक भर्ती मामले में बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के चयनित 14500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी करने सरकार ने दिया निर्देश  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नियुक्ति का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को शिक्षक नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। दरअसल प्रदेश में 14500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पायी थी। यह भी पढ़े-  पूर्ण शराबबंदी पर सदन गरम : विपक्ष का बड़ा आरोप, भूपेश सरकार ढाई साल में सिर्फ समिति बनाई, जानें सरकार का जवाब

चयनित अभ्यर्थियों ने किया था आंदोलन 

सरकार कोरोना संक्रमण का कारण बता नियुक्ति नहीं दी थी। नियमों में नियुक्ति आदेश उलझा कर रखा था। नियुक्ति आदेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आंदोलन करना पड़ा। पुलिस की लाठी खानी पड़ी। अभ्यर्थियों की आंदोलन दबाने को लेकर सरकार की किरकिरी भी हुई थी. विपक्ष ने चयनित अभ्यर्थियों की घर से गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया था। वहीं शिक्षक नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग लेकर लगातार मुखर थी। सोशल मीडिया में अभियान छेड़ रखा था। इसलिए सरकार को विविश होकर यह आदेश निकालना पड़ा.  यह भी पढ़े-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा सालाना 6 हजार रुपए

डीपीआई को आदेश जारी करने निर्देश

अब स्कूल शिक्षा विभाग ने डीपीआई को आदेश जारी कर सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी करने को कहा है। बता दें कि सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत तौर पर जारी किया जाएंगे। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ विधानसभा : चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक पर भाजपा ने लाया संशोधन प्रस्ताव, भारी मत से गिरा… 

देय वेतन को लेकर निर्देश

विभाग द्वारा आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेशों में स्पष्ट उल्लेख करें कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमाम 21/2020 के अनुसार होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर आदेश की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी गयी है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1421502309721272324 यह भी पढ़े- IND vs SL final T20I : श्रीलंका का सीरीज पर कब्जा, फाइनल में भारत की शर्मनाक हार… यह भी पढ़े- मेडिकल कोर्सेज में OBC और EWS को आरक्षण, इसी सत्र से मिलेगा फायदा यह वीडियो देखें-