सड़क सीमा संगठन में नौकरी, 876 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली। सड़क सीमा संगठन (BRO) के अंतर्गत भर्ती निकली है। कुल 876 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स, GREF ने स्टोर कीपर टेक्निकल एवं मल्टी स्किल्ड वर्कर के लिए निकाली है। जिसके लिए 27 मई 2022 के रोजगार समाचार पत्र में संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जारी की जाएगी।
क्लिक कर ये पढ़े- स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, इन पदों के लिए मंगाए आवेदन, जानिए शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, इसके माध्यम से कुल 876 पद भरे जाएंगे। जिसमें 377 पद स्टोर कीपर टेक्निकल के एवं 499 पद मल्टी स्किल्ड वर्कर शामिल हैं।
पदों के लिए केवल भारतीय पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जल्द ही वेबसाइट पर सूचित की जायेंगी। ऐसे में उम्मीदवारों को bro.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार फिलहाल भर्ती के लिए जारी संशोधित सूचना चेक कर सकते हैं। जिसकी डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है।
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war