हॉस्टल में फार्मेसी की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हॉस्टल में फार्मेसी की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी दुर्ग, 28 मई 2022। दुर्ग के भारती फार्मेसी कॉलेज में एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा का नाम यामिनी सिंह ठाकुर हैं। वह फार्मेसी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद की है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से पुलिस बच रही है। पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। मृतक छात्रा यामिनी सिंह ठाकुर (21 वर्षीय) नारायणपुर जिले की रहने वाली थी। वह दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में संचालित भारती कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को गर्ल्स हॉस्टल स्थित उसके कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मामले की जानकारी होने प तत्काल पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव की पहचान कराई। शिनाख्त हो जाने के बाद परिजनों को दी है। परिजन सूचना मिलते ही दुर्ग के लिए रवाना हो गए। क्लिक कर पढ़ेदो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम पुलिस के अनुसार, यामिनी गर्ल्स हॉस्टल में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात वह पढ़ाई करने के बहाने दूसरे कमरे में चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी सहेली उस कमरे में गई तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह भागती हुई वार्डन के पास पहुंच मामले की सूचना दी। इसके बाद वार्डन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दी। मॉडल की लाश मिली : अब तक तीन मॉडल ने की खुदकुशी! सदमे में लोग, पुलिस जांच में जुटी पुलगांव पुलिस ने बताया कि छात्रा ने ये कदम क्यों उठाया है। इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है,। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war