आईपीएल में जोस बटलर ने मचाया धमाल, चौके-छक्कों से जड़े 600 रन स्पोर्ट्स डेस्क। जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल में धमाल मचा दिया है। वे अब तक 4 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। 59 की औसत से 824 रन जड़ चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा है। वे मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। टीम सिर्फ दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2022 के फाइनल में 29 मई को राजस्थान की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी है। गुजरात की टीम पहली बार टी20 लीग में उतर रही है। टीम ने क्वालिफायर-1 में राजस्थान को ही मात दी थी। हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है। जोस बटलर की बात करें, तो वे अब तक मौजूदा सीजन में 78 चौके और 45 छक्के लगा चुके हैं। यानी उन्होंने 582 रन तो सिर्फ चौके व छक्के से बनाए हैं। केएल राहुल 616 रन के साथ दूसरे नंबर पर है। अन्य कोई बल्लेबाज 510 रन तक भी नहीं पहुंच सका है। यानी अन्य बल्लेबाजों ने जितने रन बनाए हैं, इतने रन तो बटलर ने सिर्फ बाउंड्री से बटोर लिए हैं। आईपीएल इतिहास की बात की जाए तो एक सीजन में सिर्फ तीसरी बार किसी बल्लेबाज ने 800 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक के सहारे 973 रन बनाए थे। इसी सीजन में हैदराबाद के कप्तान हेविड वॉर्नर ने 9 अर्धशतक के सहारे 848 रन बनाए थे। ऐसे में अब बटलर के पास डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ने का मौका होगा। वे फाइनल में सिर्फ 25 रन बना लेते हैं, तो वॉर्नर को पछाड़ देंगे। हालांकि उनका कोहली तक पहुंचना नामुमकिन ही लगता है। ओवरऑल टी20 की बात करें तो बटलर ने 314 मैच में 34 की औसत से 8159 रन बनाए हैं। 6 शतक और 54 अर्धशतक लगाया है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या की नजर भी शेन वार्न के रिकॉर्ड तक पहुंचने की होगी। सिर्फ वे ही पहले सीजन में बतौर कप्तान आईपीएल का खिताब जीत सके हैं। उन्होंने 2008 में राजस्थान की ओर से ऐसा किया था. अब पंड्या गुजरात को जीत दिलाकर ऐसा कर सकते हैं। RR Vs RCB : जोस बटलर के तूफानी पारी से राजस्थान फाइनल में, अब गुजरात से होगा मुकाबला PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war