भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित डिवाइडर से कार टकराई, टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पेड़ में जा घुसा। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में पति पत्नी समेत दो बच्चे सवार थे। जिसे घायल बताया जा रहा है। इधर, बिलासपुर में भयानक सड़क हादसा हुआ है। वीडियो में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में एक बाइक चालक आ गया। इस घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना बिलासपुर के नेशनल हाईवे की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे नेशनल हाईवे में रायपुर की तरफ से अकलतरा की ओर टैंकर क्रमांक सीजी 08 w 7747 जा रही थी। उस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति बिलासपुर की तरफ जा रहा था, तभी ग्राम ढ़ेका के पास ढेका मोड़ पर पहुंचे ही थे, इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में नीले शर्ट व सफेद पैंट पहने बाइक सवार गम्भीर चोट लगी, जिसे राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान व स्थिति का पता नहीं चल पाया है।