छत्तीसगढ़ के यात्रियों से कैसी दुश्मनी! 36 ट्रेन रद्द, विरोध के बाद सिर्फ 6 एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल टिकट किया बहाल रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अफसरों ने जले पर नमक छिड़का है। प्रदेश की 36 ट्रेनें रद्द कर दिया है। विरोध के बाद अब केवल 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट बहाल की जा रही है। यह दावा रेलवे के अधिकारियों ने किया है। दरअसल, रेलवे ने कोरोना काल के दौरान ट्रेनों को बंद कर दि या था। बाद में जब ट्रेनों को स्पेशल बनाकर शुरू किया गया, तब जनरल टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। इसके चलते यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल बोगियों में भी यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे बोर्ड ने फरवरी में एक्सप्रेस ट्रेनों में कोरोना काल से बंद की गई जनरल टिकट की सुविधा को फिर से बहाल करने का आदेश दिया था। लेकिन दपूमरे के अफसरों ने तकनीकी खामियों का हवाला देकर एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा अब तक शुरू नहीं की है। इसके चलते एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। जबकि, दूसरे जोन के एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों की समस्या बढ़ाई, एक महीने के लिए 34 ट्रेनें फिर रद्द, जानिए रद्द ट्रेनें कौन सी है अब 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट सुविधा ट्रेनों को रद्द करने के रेलवे के फैसले से क्षेत्र के लोगों का आक्रोश भड़क उठा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ट्रेनों को बंद करने का विरोध कर आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने रेल रोको आंदोलन करते हुए छत्तीसगढ़ से मालगाड़ियां और कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी दी है। रेलवे के खिलाफ भड़क रहे आक्रोश को देखते हुए अब SECR ने 200 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों में सिर्फ 6 गाड़ियों में जनरल टिकट बहाल करने का फैसला लिया है। मॉडल की लाश मिली : अब तक तीन मॉडल ने की खुदकुशी! सदमे में लोग, पुलिस जांच में जुटी इन 6 गाड़ियों में बहाल होगा जनरल टिक