सावरकर पर फिल्म, रणदीप हुड्डा ने जारी किया ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का फर्स्ट लुक

सावरकर पर फिल्म, रणदीप हुड्डा ने जारी किया ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का फर्स्ट लुक डेस्क। विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) पर एक बॉलीवुड फिल्म बन रही है। इस फिल्म में सावरकर का रोल रणदीप हुड्डा करने जा रहे हैं। आज वीर सावरकर की 139वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने उनके सम्मान में एक पोस्ट शेयर की है। खास मौके पर एक्टर ने फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) का फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में रणदीप हुड्डा को देख कर पहचानना मुश्किल हो रहा है। https://twitter.com/RandeepHooda/status/1530412458111684608 फिल्म का फर्स्ट लुक आउट रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के चंद टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वो जल्द ही फ्रीडम फाइड वीर सावरकर की बायोपिक ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्हें स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का रोल अदा करने का मौका मिला है। फिल्म में रणदीप अपने रोल के साथ कितना न्याय करेंगे। वो फिल्म देखने के बाद ही बताया जा सकता है। पर हां फर्स्ट लुक में अपने रोल में जंचते दिख रहे हैं।  मॉडल की लाश मिली : अब तक तीन मॉडल ने की खुदकुशी! सदमे में लोग, पुलिस जांच में जुटी वीर सावरकर (Veer Savarkar)  की जयंती पर उन्हें सलाम करते हुए रणदीप ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करके हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। पोस्ट के जरिये एक्टर ने ये भी कहा है कि जिस वीर योद्धा की कहानी को लंबे समय दबा कर रखा गया है। वो उन्हें सलामी देने की कोशिश कर रहे हैं।वीर सावरकर की कहानी को पर्दे पर दिखाने का जिम्मा महेश मांजरेकर ने लिया है। यानी फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजेरकर हैं। वहीं फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और आनंद पंडित ने किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। फ्रीडम फाइटर के रोल को सही तरीके से पर्दे पर उतारने के लिये रणदीप हुड्डा काफी मेहनत भी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अपने रोल में ढलने के लिये उन्होंने वजन कम किया है। स्वतंत्रता सेनानी की जंयती पर हमारी ओर से उन्हें सलाम। उम्मीद है कि फर्स्ट लुक की तरह रणदीप हुड्डा फिल्म की कहानी को सही तरह से दर्शकों के सामने पेश करेंगे।  PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war