दिल दहला देने वाली घटना : तीन बेटी की एक ही घर में शादी, अब उनके शव मिले, दो मासूम की भी लाश बरामद, गर्भ में बच्चा भी

दिल दहला देने वाली घटना : तीन बेटी की एक ही घर में शादी, अब उनके शव मिले, दो मासूम की भी लाश बरामद, गर्भ में बच्चा भी कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार 28 मई की सुबह एक कुएं में 5 लाशें पड़ी मिली। ये लाशें तीन युवतियों और दो मासूम बच्चों की थी। तीनों बहनों की शादी एक ही परिवार में तीन सगे भाइयों से हुई थी। वहीं यह बात भी सामने आई है कि मौत के वक्त  दो बहनें प्रेगनेंट थीं। बताया जा रहा है कि ससुराल में झगड़े के बाद तीनों बहनें वहां से भागी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  घटना राजस्थान के जयपुर स्थित दूदू कस्बे की है। जानकारी के अनुसार तीनों बहनों के नाम कालू मीना 25, ममता मीना 23 और कमलेश मीना 20 थे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके साथ मारे गए एक बच्चे की उम्र चार साल जबकि दूसरा एक महीने से भी कम उम्र का था। पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में  तीनों बहनों के पिता ने बताया कि उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने यह भी बताया कि 25 मई को उनकी सबसे छोटी बेटी ने फोन करके उन्हें बुलाया था। उसने बताया था कि उन तीनों को उनके पति व अन्य रिश्तेदार पीटते हैं। इसके साथ ही उसने अपनी जान का भी खतरा बताया था।

ससुरालवालों ने दी गाली

एफआईआर के मुताबिक, बेटियों के गायब होने की सूचना पाकर वो दादू पहुंचे थे। जब उन्होंने अपने बेटियों के बारे में जानकारी मांगी तो बेटियों के ससुरालवाले और पांच-सात अन्य लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कहाकि वह सब मर चुके हैं। हम कुछ नहीं जानते। यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम भी मारे जाओगे। पिता के मुताबिक, उसकी बड़ी बेटी कालू के दो बेटे थे, एक की उम्र चार वर्ष जबकि दूसरे की उम्र 22 दिन थी। वहीं ममता और कमलेश 8-9 महीने की गर्भवती हैं। पिता ने आशंका जताई है कि ससुरालवालों ने उनकी बेटियों और नातियों को योजना बनाकर मार डाला है और अब उनके गायब होने की बात कह रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

बुधवार को तीनों बहनों के गायब होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार को उपयुक्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया। वहीं हेमराज मीणा, जोकि मृत बहनों की कजिन है, उसने भी हत्या की आशंका जताई है। हेमराज का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले मेरी बहनों को ससुरालवालों ने बुरी तरह से पीटा था। उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने भी उनकी तलाश में बहुत ज्यादा समय लगा दिया। वहीं पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। क्लिक कर पढ़े– दो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war