नौकरी का अवसर : 299 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, वेतन 7 से 25 हजार, जानिए पद और योग्यता रायपुर। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर ने 30 मई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया है। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, में यह प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। क्लिक कर पढ़िए- रेलवे अपरेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास इस दिन से करे आवेदन, जानिए डिटेल जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों एनआईबीएफ एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड, रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस (रैपिडो) प्राइवेट लिमिटेड, और करियर की पाठशाला रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्सीक्यूटीव/ सेल्स ट्रेनी/रिज़नल कॉर्डीनेटर ऑफिसर/बाईक राईडर/कम्प्यूटर ऑपरेटर/टेली ऑपरेटर/ जूनियर अकाउन्टेंट/सीनियर अकाउन्टेंट के 299 से अधिक पदों के लिए न्यूनतम 7000 से 25000 रूपये मासिक वेतन पर बारहवीं/ स्नातक/ डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जानी है। क्लिक कर पढ़िए- सड़क सीमा संगठन में नौकरी, 876 पदों पर होगी भर्ती उप संचालक ने बताया कि अनुभवी, योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। आवेदकों के आग्रह किया गया है कि सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हों। नोट- अभ्यर्थी साक्षात्कार के दौरान नौकरी से संबंधित सभी जानकारी जरुर लीजिएगा। जैसे नियोक्ता कौन है, कंपनी क्या करती है, नौकरी में क्या काम करना पड़ेगा आदि। ये सब कुछ जानना आपका अधिकार है। उनके जवाबों से संतुष्ट होने के बाद ही विवेक से जॉब का फैसला करें। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war