आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 20 से अधिक ग्रामीण घायल

आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 20 से अधिक ग्रामीण घायल जशपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा बगीचा विकासखंड के बुर्जुडीह गांव के बजारडांड की है। घटना रविवार के शाम करीब 4.45 की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस वक्त बिजली गिरी, उस वक्त सप्ताहिक हाट लगा था। बिजली गिरने के बाद अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते 25 से 30 ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। फिलहाल आधा दर्जन घायल अब भी बेहोश हैं, जिन्हे अब तक होश नहीं आया है। वहीँ कुछ लोगों को होश आ गया है। इलाज के लिए उन्हें शंकरगढ़ की ओर रवाना किए जाने की खबर है। गौरतलब है कि बुर्जुडीह गांव शंकरगढ़ कुसमी से लगा हुआ है तत्काल चिकित्सा सुविधा की दृष्टि से उन्हें शंकरगढ़ संजीवनी 108 की टीम के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाए आने की खबर है। घटना स्थल पर नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण घायलों की सही स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं। दरअसल शाम से ही आंधी तूफ़ान के साथ बारिश शुरु हो गई और आकाशीय बिजली ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मौके पर पंहुच गया है। वहीं घायलों के इलाज की कवायद में ग्रामीण लगे हुए हैं।