स्थानीय पर राष्ट्रीय नेता भारी, कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ के दो सीट पर इसे बनाया प्रत्याशी

स्थानीय पर राष्ट्रीय नेता भारी, कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ के दो सीट पर इसे बनाया प्रत्याशी रायपुर।  कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 10 प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिये जो कयास लगाये जा रहे थे। उससे विपरीत नामों का ऐलान हुआ है। यहां एक स्थानीय नेता को तरजीह देने की बात कही जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। स्थानीय पर राष्ट्रीय नेता भारी पड़ गये। प्रदेश के दो खाली सीट पर राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन का नाम फाइनल किया गया है। कांग्रेस ने कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश विवेक तन्खा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हरियाणा से अजय माकन और तमिलनाडु से पी चिदंबरम राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं। राजस्थान से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।