यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, रायपुर की श्रद्धा शुक्ला को मिला 45वां रैंक
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं।
[caption id="attachment_17181" align="aligncenter" width="649"]
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा[/caption]
वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। खास बात ये है कि इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं।
यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार हैं। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला है।
इस साल यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए कुल 685 उम्मीदवारों की सिलेक्ट किया गया है। इनमें जनरल कैटेगरी के 244 ,ईडब्ल्यूएस के 73 , ओबीसी के 203, एससी के 105 और एसटी कैटेगरी के 60 के उम्मीदवार शामिल हैं।
UPSC CSE का अंतिम परिणाम मुख्य साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण राउंड के अंकों को मिलाकर प्रकाशित किया गया है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में श्रुति शर्मा टॉपर ने पहला स्थान हासिल किया है।
यूपीएससी में छत्तीसगढ़ ने परचम लहराया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा ने आल इंडिया में 45वां रैंक हासिल किया है।
वहीं आइपीएस संजय पिल्ले के बेटे अक्षय का भी चयन हुआ है। अक्षय एनआइटी के छात्र हैं। यूपीएससी में इस बार पहले चार टॉपर महिलाएं हैं। उन्हें 51वां रैंक मिला है। वही, राजस्व बोर्ड चेयरमैन व आइएएस उमेश अग्रवाल के बेटी का भी सलेक्शन हुआ है, उन्हें यूपीएससी में 254 रैंक मिला है।