एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हादसे में मासी, बेटा और भतीजी ने तोड़ा दम, गांव में मातम

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हादसे में मासी, बेटा और भतीजी ने तोड़ा दम, गांव में मातम धमतरी 30 मई 2022। धमतरी के मेचका में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मासी, बेटा और भतीजी थे। घटना देर शाम मेचका क्षेत्र के नाला के पास की है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले घोटियावाही के राधाबाई मरकाम, नेहा मरकाम और राजेश बाइक में सवार होकर छठ्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जिले के शोभा जा रहे थे। तभी अरसीकन्हार नाला के पास मैनपुर के तरफ से आ रहे पिकअप वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। क्लिक कर पढ़े– दो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम इस घटना में बाइक में भीषण आग लग गई, वहीं बाइक सवार तीन लोग दूर जा गिरे। इस घटना में राधाबाई मरकाम और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नेहा ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मॉडल की लाश मिली : अब तक तीन मॉडल ने की खुदकुशी! सदमे में लोग, पुलिस जांच में जुटी हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई कमलचंद सोरी समेत पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक घायल नेहा मरकाम को इलाज के लिए नगरी अस्पताल भेजा गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से घोटियावाही में मातम पसर गया, वहीँ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war