54 साल में हंसल मेहता ने रचाई शादी, 17 बाद लिव इन पार्टनर को बनाया हमसफर डेस्क। मशहूर निर्माता, निर्देशक और लेखक हंसल मेहता अक्सर अपनी मूवीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इस समय काफी चर्चा में हैं। निर्देशक अपनी पार्टनर के सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल और सफीना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। पोस्ट शेयर कर हंसल मेहता ने लिखा- 'तो 17 साल बाद दो लोगों ने अपने बेटों को बड़े होते देखा और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सब पर चीजों पर हावी हो जाता है। और इसमें...'। निर्माता की इस पोस्ट को सिनेमा जगत के लोग और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल भूरे रंग का ब्लेजर और सफेद टीशर्ट पहने हुए हैं, जबकि सफीना गुलाबी रंग के सलवार सूट में हैं। दोनों दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने परिवार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, अनुभव सिन्हा, अभिनेता राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी और शेफ रणवीर बरार ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। हंसल मेहता की मॉर्डन लव मुंबई वेब सीरीज के अभिनेता प्रतीक गांधी ने लिखा- ये प्यार है...इसके बाद उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाए...और यह प्रेरणादायक भी है। सफीना के साथ हंसल की दो बेटियां हैं। उनकी पिछली शादी से हंसल को दो बेटे भी हैं। बीते दिनों वह सफीना को अपनी पत्नी बता चुके हैं। सफीना एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स नामक एक गैर-लाभकारी संस्थान की संस्थापक हैं। वह दिवंगत अभिनेता युसूफ हुसैन की बेटी हैं। बता दें कि हंसल मेहता जानेमाने निर्देशक है। उन्होंने छलांग, अलीगढ़, स्कैम वेब सीरीज, लक्ष्य और हाइवे जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है।