छत्तीसगढ़ : फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई ये आशंका

छत्तीसगढ़ : फूड इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई ये आशंका पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी ने अपने मकान में ही सल्फास की गोलियां खा ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नकारी के मुताबिक, गौरेला ब्लाक में चित्रा गौतम (45 वर्षीय) फूड इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। मृतका के पति जांजगीर जिले के बलौदा ब्लाक में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। वे गौरेला के ही जमुना अपार्टमेंट में किराए का मकान लेकर रहती थी। आज दोपहर तकरीबन 12.30 को उन्होंने अपने किराए के मकान में सल्फास की गोलियां खा ली। इस दौरान उनका 18 साल का बेटा घर में ही दूसरे कमरे में मौजूद था। जब उसे अपने मां के सल्फास की गोलियां खाने की जानकारी मिली तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पर जब तक पड़ोसियों ने पहुंच कर देखा उनकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चित्रा गौतम मानसिक अवसाद का शिकार थीं। इससे पहले जब धरमजयगढ़ में उनकी पोस्टिंग थी,तब भी वहां उन्होंने जल कर आत्महत्या की कोशिश की थी। मानसिक अवसाद की वजह से ही उनके आत्महत्या की आशंका परिजनों ने व्यक्त किया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लिक कर पढ़े– दो बच्चे की मौत, आम तोड़ने निकले थे बच्चे, तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम कोयले के लिए जंगल का विनाश : हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस फोेर्स तैनात PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war