वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते तीन रजत पदक, सीएम भूपेश बघेल ने दी ये सौगात

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते तीन रजत पदक, सीएम भूपेश बघेल ने दी ये सौगात रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीता है। प्रदेश वापसी पर आज वे  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ज्ञानेश्वरी यादव के कोच अजय लोहार को भी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने आज मुख्यमंत्री से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 किलोग्राम वर्ग के स्नेच, क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में तीन रजत पदक जीतने पर बधाई दी। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1531258987634561027?t=AfzTSi86O8dRoyn7fmFKEw&s=08 उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव, उनके को अजय लोहार, ज्ञानेश्वरी के पिता दीपक यादव को शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्लिक कर पढ़े– कोयले के लिए जंगल का विनाश : हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस फोेर्स तैनात PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war