छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, विरोध में प्रदेशभर के कार्यकर्ता करेंगे जेल भरो आंदोलन
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, विरोध में प्रदेशभर के कार्यकर्ता करेंगे जेल भरो आंदोलन
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबिकापुर में सोमवार देर रात बघेल की गिरफ्तारी की गई। वे हसदेव अरण्य बचाने पहुंचे हुए थे। अब उन्हें सड़क मार्ग से बालोद पुलिस लेकर रवाना हुई है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तारी की पुष्टि बालोद की एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने की है। उन्होंने बताया कि अमित बघेल अंबिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।इस सूचना पर बालोद पुलिस की टीम को रवाना किया गया था। जहां से सोमवार देर रात उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए क्या है मामला
25 मई को बालोद के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप है, समाज के लोगों ने रायपुर समेत प्रदेशभर में जैन समाज ने इसका विरोध किया था। साथ ही कई थानों में अपराध दर्ज कराई गई थी।
वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का कहना है कि दूसरे प्रांत के लोग हमारी संस्कृति और सभ्यता पर हमला कर रहे हैं। हमारे देव स्थल पर कब्जा जमा रहे हैं। हम छत्तीसगढ़िया का मजाक उड़ाते हैं। व्यापार, रोजगार से लेकर राजनीति तक में ये लोग कब्जा जमाये हुए हैं। एक साजिश के तहत छत्तीसगढ़िया को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। जिसका हम विरोध करते रहेंगे।
गिरफ्तारी पर क्या बोले अमित बघेल
अमित बघेल ने कहा कि हसदेव अरण्य के आंदोलन में और समय देने की इच्छा थी। लेकिन बहुत खुशी है कि मैं अपनी संस्कृति, प्रकृति की रक्षा के लिए जेल जा रहा हूं। और अपने बात पर अडिग हूं। जिस भाषा का उपयोग हुआ है वो छत्तीसगढ़ी में हुआ है। और उससे मुझे आपत्ति नहीं है, इस पर मैं कायम हूं।
क्लिक कर पढ़े–
कोयले के लिए जंगल का विनाश : हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस फोेर्स तैनात
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war