कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार, किसानों ने थानें में की थी यह शिकायत कोंडागांव। रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जगदीश पांडेय है। दरअसल, 11 किसानों ने अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसानों से नए खुल रहे खाद बीज और मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में शेयर दिलाने के नाम पर पीड़ित किसानों से 63 हजार 200 रुपए लिए थे। रुपए देने के बाद भी जब किसानों को शेयर नहीं मिला तो इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोंडागांव पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी जगदीश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के खिलाफ थाने में 420 का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही है। क्लिक कर पढ़े– कोयले के लिए जंगल का विनाश : हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस फोेर्स तैनात PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war