फंदे पर मिली दंपति की लाश, कुछ महीने पहले की थी लव मैरिज

फंदे पर मिली दंपति की लाश, कुछ महीने पहले की थी लव मैरिज रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात दंपति की लाश मिली हैं। दंपति की पहचान जोगेश बघेल और नीरा नायक के रूप में हुई। एक महीने पहले तरुण नगर में किराए का मकान लिया था। प्रथम दृश्य को देखकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जोगेश बघेल अमलीडीह और मृतका नीरा नायक गुढ़ियारी की रहने वाली थी। दोनों ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी और तब से ही एक साथ सिविल लाइन के तरुण नगर में किराए के मकान में रहते थे। युवक किसी संस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात अधिक होने की वजह से कमरे को सील किया गया। आज दोनों मृतकों का पंचनामा कर फोरेंसिक की टीम और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लिक कर पढ़े– कोयले के लिए जंगल का विनाश : हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस फोेर्स तैनात PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war