मनरेगा कर्मचारियों ने सार्वजिक जगहों पर की सफाई, वीडियो दिखाकर सरकार का वादा दिलाया याद

मनरेगा कर्मचारियों ने सार्वजिक जगहों पर की सफाई, वीडियो दिखाकर सरकार का वादा दिलाया याद रायपुर। मनरेगाकर्मी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलरत है। मंगलवार को हड़ताल के 58वें दिन महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर मांगों को जल्द पूरा करने नारेबाजी की। महासंघ ने 1 सप्ताह का आंदोलन की गतिविधि जारी की है, जिसमे पहले दिन साफ सफाई एवं मुख्ययमंत्री व पंचायत मंत्री का संविदा कर्मचारियों से किए गए वादे के साथ समय समय पर संविदाकर्मियों के लिए कही बात का वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया गया। हड़ताल को लेकर महिलाओ का उत्साह देख इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इस बार ये कर्मचारी खाली हाथ जाने के लिए नहीं आए है। महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने गीत गाकर और नारा लगाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांता अध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्निवंशी व कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम कुर्रे ने कहा कि इतने दिनो के हड़ताल के बावजूद प्रशासन कमेटी बैठक नहीं होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर विगत 1 साल से पत्राचार कर रहे है, किंतु कभी भी कोई सकारात्मक कदम प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया। जब हड़ताल शुरू हुआ तो हमारी मांगों को सुनने की बजाय अधिकारियों ने डराने धमकाने की कोशिश की, लेकिन हम लोग नियमितीकरण लेकर ही जायेंगे।

इन दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

1. नियमितिकरण 2. रोजगार सहायकों के वेतनमान निर्धारण के साथ सभी मनरेगा कर्मी को पंचायत कर्मी बनाया जाए।