विश्व आदिवासी दिवस : अर्चना पोर्ते ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विकास कार्यों की दी जानकारी, जिले के लिए अंतव्यवसायी सेटअप समेत ये मांग की...
बिलासपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महत्वपूर्ण चर्चा की। आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते ने जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री को जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाने पर हार्दिक शुभकामनाए दी।
यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा सालाना 6 हजार रुपए
पुल निर्माण की दी जानकारी
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने मुख्यमंत्री भूपेश को बताया कि मरवाही उपचुनाव में केवची गौरेला मार्ग पर पुलिया निर्माण की घोषणा की थी। जो अब बन गया है। निर्माण होने के बाद अब बरसात में लोगों को आवाजाही करने में आसानी हो रही है। ग्रामीणों को अब कोई दिक्कत नहीं हो रही है। लोग भूपेश सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- शिक्षक भर्ती मामले में बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के चयनित 14500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी करने सरकार ने दिया निर्देश
नवीन कोड की मांग
अर्चना पोर्ते ने चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल से नव गठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के नवीन कोड की मांग की। उन्होंने बताया कि जिला बनने के बाद भी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नवीन कोड नहीं आया है। कोड नहीं मिलने के कारण लोगों को पुराना जिला बिलासपुर दिख रहा है। जो जिलेवासियों को अच्छा नहीं लगता। आधार कार्ड, लाइसेंस और पासपोर्ट में पुराना जिला ही दिख रहा है। मुख्यमंत्री से इस समस्या का तत्काल समाधान करने का निवेदन है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ विधानसभा : चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक पर भाजपा ने लाया संशोधन प्रस्ताव, भारी मत से गिरा…
अंतव्यवसायी सेटअप की मांग
इसके साथ ही आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते ने मुख्यमंत्री से जीपीएम आदिवासी विभाग सहायक आयुक्त अंतव्यवसायी सेटअप की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिले की सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
क्लिक कर यह वीडियो देखें-