भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, एक गंभीर

भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, एक गंभीर भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के फर्नेस 7 स्थित स्लैग ग्रेलुलेशन प्लांट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसर मजदूर गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि यहां बंकर के नीचे बिल्डिंग का काम चल रहा था। उसी समय वहां आग लग गई। इस हादसे में परमेश्वर सीका (25 वर्ष) के 90 फीसदी झुलस गया। डॉक्टर्स ने एक मीडिया को बताया कि सीका की हालत नाज़ुक है। वही बंकर के नीचे फंसे राहुल उपाध्याय (30) की मौत हो गई है। दोनों ही ठेका श्रमिक है। जो प्रगति इंजीनियरिंग के लिए यहां पर काम करते थे। घायल परमेश्वर को सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। जहां पर इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड को भी रवाना कर दिया गया है। सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का गला रेता, मौके पर ही मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war