कांग्रेस का नव संकल्प शिविर, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास, जानिए अन्य निर्णय

कांग्रेस का नव संकल्प शिविर, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास, जानिए अन्य निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर आज रायपुर के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। पहले दिन उदयपुर चिंतन शिविर में लिये गए निर्णय को छत्तीसगढ़ में लागू करने का फैसला लिया। इसके साथ ही राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। चिंतन शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रस्ताव रखा और सभी ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। गौरतलब है कि नव संकल्प शिविर में मिशन-2023 को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। संकल्प शिविर को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चिंतन शिविर को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने उदयपुर के संकल्पों को आत्मसात करने की बात कही है।   सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उदयपुर शिविर से निकले संकल्पों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर संकल्प के रूप में स्वीकार किया है। उन सभी संकल्पों को आत्मसात करने के उद्देश्य से नवसंकल्प शिविर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया है। बता दें कि दो दिवसीय संकल्प शिविर में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, निगम-मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कुल 269 नेता शामिल हुए।  प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि 50 प्लस में कोई दुविधा नहीं है। हमारे प्रतिभाशाली नौजवान जगह लेने को तैयार हैं। सिर्फ 50 फीसदी की बात है। 100 फीसदी तो नहीं कहा जा रहा है। पार्टी के किसी नेता को घबराने व चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आईएएस अधिकारियों का तबादला, गरियाबंद कलेक्टर बदले गए, बालोद बवाल के बाद एसपी का हुआ ट्रांसफर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war