भिलाई स्टील प्लांट में हादसे के बाद कार्रवाई, डीजीएम सस्पेंड, जांच टीम गठित दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार को फर्नेस आग लगने से दो ठेका मजदूरों की मौत हो गई। मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने मुआवजा राशि और अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद बीएसपी के अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा देने की बात कही गई। अब इस मामले में बीएसपी प्रबंधन में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजीएम मैकेनिकल KSNR रमेश को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बता दें कि बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार को एसजीपी के एथर लिफ्टिंग चेम्बर नंबर 2 में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क गई, इसमें ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय (32 वर्ष) पिता केशव उपाध्याय और परमेश्वर सिका (26 वर्ष) पिता बैसाखु को झुलस गए। दोनों ठेका श्रमिकों को पहले मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने राहुल उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। परमेश्वर सिका को सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। 90 प्रतिशत झुलसने के कारण मौत होने की सूचना है। लेकिन इसकी पुष्ट नहीं हुई है। दोनों ठेका श्रमिक मेसर्स अमन कंस्ट्रक्शन के तहत काम कर रहे थे। ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय स्टोरपारा पुरैना चरोदा और परमेश्वर सिका 99 शिवाजी नगर, वार्ड 28 सेक्टर 11, खुर्सीपार के निवासी हैं। खूनी नेशनल हाईवे : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, भगवान ने बचाई बच्चे की जान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war