राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग का डर, हरियाणा के 28 विधायक भेजे गए रायपुर, लेकिन कांग्रेस को चाहिए इतने वोट
राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग का डर, हरियाणा के 28 विधायक भेजे गए रायपुर, लेकिन कांग्रेस को चाहिए इतने वोट
रायपुर। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के 31 में से 28 विधायक रायपुर भेज दिये गए हैं। विधायक निजी विमान से रायपुर भेजे गए हैं। अब सभी 10 जून को मतदान के दिन लौटेंगे। रायपुर भेजने से पहले केसी वेणुगोपाल ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर विधायकों की बैठक ली। बता दें कि हरियाणा से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अजय माकन उम्मीदवार बनाया है। मकान की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है।
इससे पहले सभी 31 विधायकों को गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिया गया था। तीन विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी व चिरंजीव राव नहीं पहुंचे। बाकी विधायक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं, जहां से सभी को छत्तीसगढ़ ले जाया गया।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने दावा किया कि सभी विधायक एकजुट हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं है। मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि वह अपने हरियाणा के विधायकों को सुरक्षित रखे।
जीत के लिए 30 विधायकों का वोट
कांग्रेस के विधानसभा में 31 विधायक हैं, माकन को जीतने के लिए 30 वोट चाहिए। नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई की अनुपस्थिति की स्थिति में 30 विधायक एकजुट रहते हुए वोट करते हैं तो माकन आराम से जीत जाएंगे। लेकिन, आलाकमान के पास रिपोर्ट पहुंची है कि निर्दलीय विधायक कार्तिकेय शर्मा और उनके पूर्व मंत्री पिता विनोद शर्मा कुछ कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की फिराक में हैं।
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के ससुर हैं, इसलिए पार्टी और सतर्क हो गई है। विनोद शर्मा के कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ बेहद घनिष्ठ संबंध हैं, उसके मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व कोई चूक नहीं करना चाहता।
क्रॉस वोटिंग की संभावना कम
10 जून को राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की संभावना कम है। चूंकि, भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव प्रभारी व एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे। विधायकों को वोट डालने से पहले उन्हें दिखानी होगी। ऐसे में प्रभारी को पता चल जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट दिया है। बैलट पेपर न दिखाने पर वोट रद्द हो जाएगा। इसके अलावा विधायक अगर बैलट पेपर पर गलत निशान लगाते हैं, तब भी वोट रद्द होगा।
सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, बैठक में शामिल हुए कई नेता संक्रमित
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war