प्रेमी जोड़े का शव मिला, गमछे से शरीर बांधकर नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद

प्रेमी जोड़े का शव मिला, गमछे से शरीर बांधकर नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद दुर्ग। शिवनाथ नदी में घर से लापता एक युवक और लड़की का शव मिला है। दोनों शव गमछे से बंधे हुए थे। दोनों प्रेमी जोड़ा है। लेकिन घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसलिए नदी में छलांग लगा दी। आज नदी में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ये पूरा मामला दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मृतक युवक और नाबालिग लड़की दोनों सुपेला के रहने वाले थे। 31 मई से दोनों अपने अपने घरों से गायब थे। आज सुबह जब दोनों की लाश शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट में तैरते मिली तो राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर एस मामले की पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि सुपेला निवासी रितेश उर्फ डमरू वर्मा (20 वर्ष) का सुपेला की ही एक नाबालिग लड़की (16) से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, पर परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। कुछ दिनों पहले ही नाबालिग के परिजनों ने उसे अपने गांव बिहार भेज दिया था। कुछ दिनों के बाद नाबालिग भागकर अपने प्रेमी के पास भिलाई पहुंची थी। दोनों 31 मई से लापता थे। आज सुबह दोनों की लाश नदी में तैरते हुए मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद अब दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव को जब पानी से निकाला गया तो लड़की के हाथ मे एक कागज की पर्ची मिली है, जिसमे उसके परिजनों का नंबर भी लिखा हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि, युवक और नाबालिग ने आत्महत्या करने से पहले अपने आप को गमछे से बांधा होगा उसके बाद गहरे पानी मे छलांग लगा दी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में कोतवाली पुलिस जुट गई है। खूनी नेशनल हाईवे : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, भगवान ने बचाई बच्चे की जान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war