एएसआई रिश्वत लेते कैमरे में कैद, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

एएसआई रिश्वत लेते कैमरे में कैद, एसएसपी ने किया लाइन अटैच बिलासपुर। जिले के सकरी थाने में पदस्थ एएसआई शत्रुघ्न खूंटे का पैसे लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो करीब 2 से 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो मुंगेली जिले के फस्तारपुर का थाने का है। इस वीडियो की पुष्टि सतअंजोर डॉट कॉम नहीं करता है। इधर, इस मामले में एसएसपी बिलासपुर पारुल माथुर ने पुलिस अधीक्षक मुंगेली को पत्र लिखा है। वहीं एएसआई शत्रुघ्न खूंटे को लाइन अटैच किया है। वायरल वीडियो में महिला संबंधी अपराध में चालान पेश करने के नाम पर पैसे के लें दें की बात हो रही है। एएसआई खूंटे वर्तमान में थाना सकरी जिला बिलासपुर में पदस्थ हैं, लेकिन वायरल वीडियो लगभग 2 से 3 माह पूर्व फास्टरपुर मुंगेली का है। इस संबंध में जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक मुंगेली को पत्र लिखा है।