ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम आज दोपहर होंगे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य (12वीं) एवं अवसर परीक्षा 2022 का परिणाम 3 जून को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाईट sos.cg.nic.in तथा result.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
