तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजा की मौत, बहन गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजा की मौत, बहन गंभीर अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के बिहारपुर से लगे मध्यप्रदेश की सीमा में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। मोटरसाइकिल में सवार महिला को गंभीर चोट आई है उसे सिंगरौली के अस्पताल ले जाया गया है।  हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बहन और भांजा को छोड़ने ससुराल ग्राम पेंडारी(बिहारपुर) छोड़ने आ रहा था।उसी दौरान गिट्टी लोड बेकाबू हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पेंडारी निवासी कृष्णा बैस की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने बेटे के साथ मायके ग्राम मध्यप्रदेश के हररहवां गई थी। शुक्रवार की सुबह वह भाई और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल लौट रही थी। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बिहारपुर के नवाटोला अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर झाझ गांव के नजदीक बिहारपुर की ओर से जा रही गिट्टी लोड हाइवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मामा व भांजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपनी बहन को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे युवक हेलमेट नहीं पहना था। महिला को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए सिंगरौली के अस्पताल ले जाया गया है। खूनी नेशनल हाईवे : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, भगवान ने बचाई बच्चे की जान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war