ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 53 फीसदी छात्र हुए पास, देखें रिजल्ट

ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 53 फीसदी छात्र हुए पास, देखें रिजल्ट रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। ओपन परीक्षा की 10वीं में कुल 42 हजार 156 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 25 हजार 248 लड़के और 16908 लड़कियां थी। उनमें से 36411 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5042 प्रथम श्रेणी से, द्वितीय श्रेणी से 8947 छात्र और तृतीय श्रेणी से 5245 छात्र-छात्राएं पास हुई है। छात्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाईट sos.cg.nic.in तथा result.cg.nic.in पर देख सकते हैं। वहीं 12वीं में कुल 73041 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 67895 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 15489 प्रथम श्रेणी से, 12567 द्वितीय श्रेणी से और 6435 तृतीय श्रेणी से पास हुए।