चंपावत उपचुनाव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त

चंपावत उपचुनाव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 58 हजार से अधिक वोट पाकर चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे।  31 मई को हुए चंपावत उपचुनाव के शनिवार को नतीजे सामने आए। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े।  मुख्यमंत्री धामी ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीते। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।  कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई।  सीएम धामी जहां सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें वहीं चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है। जिसने एक बार फिर पार्टी की गुटबाजी की कलई खुल गई।  पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई उपचुनाव में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के गतिशील मुख्यमंत्री को चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई। मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। सीएम योगी आदित्यानाथ ने ट्वीट कर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री को चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की हार्दिक बधाई। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री की लोक-कल्याणकारी नीतियों, आपके विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित है। खूनी नेशनल हाईवे : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, भगवान ने बचाई बच्चे की जान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war