केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे रायपुर, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात रायपुर। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विभागीय अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इनकम टैक्स कार्यालय के लोकार्पण में सम्मिलित होना है, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से मुलाकात होगी, विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा करनी है। पत्रकारों से चर्चा के बाद वे एयरपोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास के लिए रवाना हो गए। यहां से वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रिजिजू आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन आईटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर 12.15 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट, झांझ जाएंगे. शाम 4.20 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।