बीएसपी में फिर हादसा, चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस, दो गंभीर दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से बड़ा धमाका हुआ। इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक बीएसपी कर्मचारी और तीन बीएसपी ठेका कर्मी हैं। चारों का उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि भिलाई में चार दिन में तीन हादसा हुआ है। आज SMS-2 में दुर्घटना हुई है। 120 टन का हॉट मेटल का लेडल ऊंचाई से गिरा है। इसकी चपेट में 5 कर्मचारी आ गए। बताया जा रहा है कि घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया है। जहां उपचार किया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। हादसे में दो कर्मचारी गंभीर बताए जा रहे हैं, जबकि एक सामान्य बताया जा रहा है। घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया जा रहा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। इस हादसे में एसीटी चंद्रशेखर साहू, संजय कुमार, शैलेष कुमार और योगेश कुमार घायल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सांसे फूल रही हैं। इन चारों में नियमित कर्मचारी के हाथ झुलसे हैं। कन्वर्टर-3 से मेटल को लेडल में डालकर ट्रेन से एलएफ-2 ले जाते समय क तरफ का हुक खुलने की वजह से वह गिर गया। वहां काम कर रहे ठेका मजदूर चपेट में आ गए।